उत्तरप्रदेशउत्तराखंडबुलंदशहरब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

धूमधाम के साथ मनाया गया होमगार्ड का 60वां स्थापना दिवस।

होमगार्ड मंत्री ने रैतिक परेड का मान प्रणाम मुख्य अतिथि के रूप में ग्रहण किया।

लखनऊ 

न्यूज़ एजेंसी संवाद सूत्र

IMG_20240815_220449

 

उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स के 60 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज लखनऊ मुख्यालय में स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण ग्राउंड में भव्य नैतिक परेड का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति द्वारा रंग-बिरंगे झंडे से सुसज्जित परेड ग्राउंड पर सेरीमोनियल  वर्दी से सजी 3 महिला प्लाटून 5.56 एमएम इंसास राइफल के साथ एवं 4 प्लाटून पुरुष 303 राइफल के साथ तथा  प्लाटून  महिला 303 राइफल के साथ तथा 1 प्लाटून यातायात एवं 1 प्लाटून फायर फाइटिंग की सम्मिलित रही।इन  प्लाटूनों के जवानों  द्वारा प्रदर्शित रैतिक परेड का मान प्रणाम स्वीकार किया गया। रैतिक परेड में होमगार्ड जवानों के प्रदर्शन, देशभक्त गीतों की बैंड ध्वनि और अधिकारियों कर्मचारियों को उत्साह ने अद्भुत दृश्य सृजित कर परेड ग्राउंड पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों उच्चाधिकारियों एवं जनमानस को रोमांचित कर दिया।परेड ग्राउंड में होमगार्ड्स मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने संबोधन में होमगार्ड्स के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि —होमगार्ड के जवानों की भूमिका शासन के सभी विभागों में रहती है।-इनका जुड़ाव समाज सेवा के रूप में भी रहता है। –होमगार्ड के जवानों का योगदान अपनी ड्यूटी के साथ-साथ समाज सेवा के रूप में भी देखने को मिलता है।यह हमारे होमगार्ड के जवानों ने करके दिखाया है उन्होंने कहा हम अधिकारी कर्मचारी के साथ-साथ एक इंसान भी हैं। श्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि वर्तमान सरकार का पिछला कार्यकाल निरंतर प्रगति का कार्यकाल रहा है पिछले कार्यकाल में माननीय मुख्यमंत्री जी ने होमगार्ड के जवानों की चिंता करते हुए ड्यूटी भत्ता, ड्रेस इत्यादि को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी सकारात्मक सोच के साथ विभाग के साथ हैं। कोरोना कालखंड में हमारे जवानों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। अपनी तथा अपने परिवार के परिवार की चिंता न करते हुए विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। होमगार्ड मंत्री ने जवानों द्वारा गंगा दशहरा के अवसर पर नदियों के किनारे चलाए गए सफाई अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण की भूर भूर प्रशंसा की, साथ साथ विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा मार्च यात्रा की  भी भूर भूर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भव्य कार्यक्रम की आम जनमानस एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी  भूरि-भूरि प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर और अधिक परिश्रम करते हुए अपनी भूमिका को सिद्ध करेंगे।होमगार्ड विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि होमगार्ड विभाग ने अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे किए हैं। इस दौरान होमगार्ड विभाग ने अपनी प्रगति के नए-नए आयाम तय करते हुए अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जवानों के ड्यूटी भत्ता एरियर के ससमय एवं पारदर्शिता के साथ भुगतान हेतु ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। होमगार्ड्स जवानों का पुलिस बल के साथ सहयोगी बल की भूमिका में महत्वपूर्ण योगदान है। वर्तमान में पुलिस विभाग के अधिकांश दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के चालक के रूम में होमगार्ड जवान अपना योगदान दे रहे हैं। डायल 112 के अधिकांश वाहनों में होमगार्ड के जवान चालक के रूम में पुलिस के जवानों का सहयोग कर रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर होमगार्ड के लगभग 9000 जवानों को प्रशिक्षित कर यातायात की ड्यूटी में लगाया गया है। होमगार्ड के जवानों का हर क्षेत्र में कार्य सराहनीय है।इस अवसर पर आईजी होमगार्ड्स धर्मवीर सिंह एवं डीआईजी श्री विवेक कुमार सिंह, डीआईजी मुख्यालय श्री रणजीत सिंह , डीआईजी आगरा श्री संजीव कुमार शुक्ला श्री संतोष कुमार सुचारी तथा जिला कमांडेंट श्री अतुल कुमार सिंह श्री बृजेश मिश्रा सहित सभी मंडल के मंडलीय कमांडेंट एवं जिलों के जिला कमांडेंट के साथ साथ विभागीय वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

रिपोर्ट—_Sk News Agency.Com

Sk News Agency

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

Related Articles

Back to top button