पुलिस प्रशासन का एक मानवीय चेहरा यह भी।जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कर रहे कावड़ियों को फल और पानी की बोतलें वितरित।
![]()
शहर के माया पैलेस चौराहे पर जनपदीय पुलिस की ओर से पंडाल लगाकर कल शिवरात्रि के पर्व पर शिवलिंग पर जल चढ़ाने वाले कांवड़ियों की शहर से निकलने की धूम मची हुई है ।शहर से गुजरने वाले कांवड़ियों के लिए पुलिस ने इस पंडाल में फल और पानी बोतलें और दवाई की व्यवस्था है।
इस नेक कार्य का शुभारंभ जनपद की तेजतर्रार जिलाधिकारी विभा चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के द्वारा किया गया। पुलिस- प्रशासन के इस मानवीय कार्य की जनता जनार्दन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। शहर के कैलाश मंदिर और बागवाला क्षेत्र के परशोन मंदिर पर कावरी जल चढ़ाएंगे। इस नेक कार्य को क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार सिंह और कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा व टीएसआई बचान सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस
कार्य में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह भी मौजूद रहे।




