पंचतत्व में विलीन हुए नेताजी, अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि।
कई राजनेता पहुंचे सैफई दी धरतीपुत्र को अंतिम विदाई।

लखनऊ/इटावा
देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा संरक्षक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव सैफई में स्थित पहली पत्नी मालती देवी के मेमोरियल के पास प्लेटफार्म पर अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर जातिगत एवं पार्टी के बंधन टूटते हुए दिखाई दिए। कई पार्टियों के नेता अंतिम श्रद्धांजलि देने नेताजी के गांव सैफई पहुंचे। धरतीपुत्र को मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अखिलेश यादव ने दी। आपको बताते चलें कि सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में मुलायम सिंह यादव का गंभीर बीमारी के चलते सुबह 8:15 बजे निधन हो गया था। नेताजी का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव सैफई में किया गया। इस बीच कई बार नारे भी लगे कि ‘जब तक सूरज चांद रहेगा ,नेता जी का नाम रहेगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के मंत्रियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
सांसद वरुण गांधी इतने भावुक हो गए कि अखिलेश यादव से लिपट कर बहुत देर तक रोए।
यह राजनेता धरतीपुत्र की अंत्येष्टि में मौजूद रहे
नेताजीकी अंत्येष्टि में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दोनों उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक केशव प्रसाद मौर्य के साथ मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, स्वतंत्र देव सिंह भी अन्य मंत्रियों के साथ मौजूद रहे।
यह केंद्रीय नेता रहे धरतीपुत्र की अंत्येष्टि में सैफई में मौजूद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित किए ।और संवेदनाएं व्यक्त की। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला,पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार,
कांग्रेस की ओर से धरतीपुत्र की अंत्येष्टि में यह रहे मौजूद।
कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मलिकार्जुन खडगे,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,प्रमोद तिवारी सहित कई नेता कांग्रेस के मौजूद रहे।।
इन राज्यों के मुख्यमंत्री रहे सैफई में मौजूद
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक, गहलोत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव।
यह सांसद भी रहे मौजूद
सांसद वरुण गांधी ,सांसद भोला सिंह,सांसद राजवीर सिंह राजू, रीता बहुगुणा जोशी के अलावा अन्य कई सांसद और विधायक मौजूद रहे। उद्योगपति अनिल अंबानी भी सैफई पहुंचे। इनके अलावा अभिषेक बच्चन जया बच्चन भी अंतिम संस्कार में सैफई पहुंचे।
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने ट्वीट कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि चौधरी चरण सिंह और राम मनोहर लोहिया की आखिरी विरासत विदा हो गई।
कुलदीप मिश्र
ब्यूरो प्रमुख
उत्तर प्रदेश
की कवरेज के आधार पर विशेष रिपोर्ट
आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?