Sk News Agency-UPउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखनऊ

असली किसानों की जगह सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने दे दिया पुरस्कार।

बस्ती के उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने ले लिए पुरस्कार।

SNews Agency-UP

 राधानी 

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हर साल की तरह इस साल भी मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसमें कई किसान खुद के द्वारा उगाई गए आम को लेकर इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचे।राजधानी की इस मैंगो फेस्टिवल में जनपद बस्ती के किसानों ने भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महोत्सव में हिस्सा लिया।इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों को पुरस्कृत किया जाना था। मगर यहां कुछ खेल और ही हो गया यहां  किसानों के आम को जनपद बस्ती के उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने अपने नाम से ही प्रस्तुत कर स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुरस्कार प्राप्त कर लिए ।और पेड़ों में अपनी मेहनत  से आम पैदा करने वाले किसान मन मसोसकर रह गए।

किसानों के साथ यह किया गया खेल

IMG_20240815_220449

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश आम महोत्सव में किसानों की किस्मों के आधार पर यह पुरस्कार केवल आम उत्पादक किसानों को ही प्रदान किया जाता रहा है ।इसमें बस्ती जिले से भी आम उत्पादक किसानों के आम की प्रदर्शनी लगाई गई थी ।इसमें बस्ती जनपद के किसानों द्वारा लाए गए रंगी आमों की किस्मों को भी पुरस्कार मिलने की पूर्ण संभावना थी ।मगर किसानों की जगह बस्ती उद्यान विभाग में कार्यरत शुभम सिंह नाम के कर्मचारी ने दो पुरस्कार झटक लिए। और उद्यान विभाग में कार्यरत माली संजय ने चार और संयुक्त निदेशक के ड्राइवर रामभुवन ने एक पुरस्कार प्राप्त कर लिया। इस दौरान साइट निदेशक अतुल कुमार सिंह भी महोत्सव स्थल पर मौजूद थे। जब इन पुरस्कार प्राप्त करने वाली कर्मचारियों से लगाए गए आम की किस्में आग के बारे में पूछा गया तो पहले उनके द्वारा कोई भी  जानकारी नहीं दे पाए। मामले की जानकारी हो जाने के बाद भी जिस विभाग को धोखे में रख पुकार पुरुस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।इससे असली किसानों में भारी रोष व्याप्त है।

कोई भी कर्मचारी किसान बनकर इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकता ।पुरस्कार लेने वाले कर्मचारियों में एक कृषि वैज्ञानिक जिसका नाम शुभम है, माली संजय और खुद संयुक्त निदेशक के ड्राइवर राम सुभावन शामिल है। इन लोगों ने अपने अधिकारी के इशारे पर सरकार द्वारा मिलने वाले पुरस्कार को हड़प लिया है। जांच बिठा दी गई है।(अतुल सिंह संयुक्त निदेशक जिला औधानिक केंद्र)

खबर——मीडिया रिपोर्ट के आधार पर

Sk News Agency

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

Related Articles

Back to top button