जिला कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
राष्ट्रगान गाया गया और शहीदों को याद किया गया

![]()
Sk News Agency –UP
जनपद-एटा
न्यूज एजेंसी संवाद ——जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष आशिक हुसैन (भोले) ने ध्वजारोहण किया। और उसके पश्चात राष्ट्रगान गया गया।और देश के शहीदों को याद किया ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त 1947को हमारे देश को आजादी तो मिल गई थी लेकिन संविधान लागू हुआ था 26 जनवरी 1950 को तभी से हमारे देश में प्रत्येक बर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस अवसर पर सभी ने एक साथ मिलकर देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए और शहीदों को याद किया।सभी को मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष चोबसिंह धनगर, पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी, हरचरण सिंह रावल,एकेश लोधी, सुरेन्द्र सिंह यादव, गजेंद्र सिंह चौहान दुरेन्द्र सिंह यादव, संत कबीर, ओमवीर सिंह लोधी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




