ब्रेकिंग न्यूज़

महाकुंभ मेला की सुरक्षा-व्यवस्था की बारीकियां समझने पहुंची मध्य प्रदेश पुलिस।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 2028 में होने जा रहा है महाकुंभ का आयोजन

Loading

Sk News Agency–UP/MP

जनपद-प्रयागराज 

IMG_20240815_220449

व्यूरो डेस्क——-जनपद की पुलिस लाइन मैं स्थित त्रिवेणी सभागार में प्रयागराज और मध्य प्रदेश प्रदेश पुलिस की एक बैठक हुई।जिसमें  मध्य  प्रदेश पुलिस और प्रयागराज पुलिस ने एक दूसरे के साथ अपने-अपने अनुभव साझा किए।याद रहे की मध्य प्रदेश के उज्जैन में 2028में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है ।इसी के मुद्दे नजर मध्य प्रदेश पुलिस बैठक इस महा बैठक में शामिल हुई है।में कुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता के दृष्टिगत पुलिस के मुख्य दायित्व एवं कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, और सुरक्षा-व्यवस्था पर व्यापक चर्चा की गई।मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों द्वारा महाकुंभ मेला के अलावा आईसीसीसी का भी भ्रमण कर जानकारियां एकत्रित क गईं। कुंभ मेला में  हाईटेक पुलिसिंग  व्यवस्था को देखकर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रयागराज पुलिस की प्रशंसा भी की गई।इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन उमेश जोगा, उज्जैन रेंज  के पुलिस उप महानिरीक्षक नवनीत भसीन, मध्य प्रदेश एटीएस के उपमहानिरीक्षक तरुण कौशिक, उज्जैन जनपद के  उप पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव, उज्जैन के सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार मीणा एवं यातायात के सबेदार निवेश मालवीय सहित प्रयागराज पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button