Sk News Agency-UPउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखनऊलखनऊ

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की।

पहली सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम किए गए घोषित।

Loading

Sk News AgencyUP

राजधानी 30/जनवरी/2024

संवाद सूत्र—————–लोकसभा का चुनाव नतीजा थी पार्टी में सरगर्मी तेज हो गई है।समाजवादी  पार्टी  ने मंगलवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।इस पहली सूची में 16 प्रत्याशियों की नाम का एलान कर दिया गया है।इस पहली सूची में समाजवादी पार्टी ने जो सूची जारी की है वह इस प्रकार है—

1.संभल लोकसभा क्षेत्र से -शफीकुर्रहमान वर्क 

2. मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से- डिंपल यादव

3.बदांयू लोकसभा क्षेत्र से- धर्मेंद्र यादव

4. फिरोजाबाद  लोकसभा क्षेत्र से- अक्षय यादव

5.एटा /कासगंज लोकसभा क्षेत्र से-देवेश शाक्य

6.धौरहरा लोक सभा क्षेत्र से -आंनन्द भदौरिया

7.उन्नाव लोकसभा क्षेत्र से -अन्नू टंडन

8.खीरी लोकसभा क्षेत्र से -उत्कर्ष वर्मा

IMG_20240815_220449

9.लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से -रविदास मेहरोत्रा

10.फरूर्खाबाद लोकसभा क्षेत्र से -डाक्टर नवल किशोर शाक्य

11.अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से -राजा रामपाल

12.गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से -काजल निषाद

13. बस्ती लोकसभा क्षेत्र से -रामप्रसाद चौधरी

14.अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र से- लालजी वर्मा

15.अंबेडकर नगर  लोकसभा क्षेत्र से- शिवशंकर सिंह पटेल

16.फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से -अवधेश प्रसाद समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल पर सूची जारी की है।

आपको बताते चलें के समाजवादी पार्टी ,कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल ने गठबंधन के साथ लोकसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया है।सूची जारी करने में सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने बाजी मारी है। और उसने अपनी पहली सूची को  जारी कर दिया है।सूची जारी होते ही समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा के  विजय रथ को यूपी में रोकेगा, उसका विजय रथ यूपी से शुरु हुआ है और यही पर आकर रुकेगा।आपको बताते चलें कि पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बसपा के साथ गठबंधन किया था। जिसमें समाजवादी पार्टी को पांच सीटें प्राप्त हुई थीं ,और बहुजन समाज पार्टी को 10 सीटें मिली थी।वर्तमान में समाजवादी पार्टी के पास  लोकसभा में  3 सीटें हैं। इनमें से आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव के स्तीफा  देने के बाद हुए लोकसभा उपचुनाव में भाजपा  के दिनेश लाल निरहुआ जीते हैं, तो रामपुर से आजम खां के  स्तीफा  देने के बाद हुए  उपचुनाव में  इस सीट पर भाजपा के आकाश सक्सेना जीते।

 

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button