उत्तरप्रदेशउत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखनऊ

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में हुआ निधन।

1 जुलाई को सुगर सहित अन्य बीमारियों की वजह से कराया गया था भर्ती।

Loading

लखनऊ

IMG_20240815_220449

सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव का फेफड़ों में इन्फेक्शन के चलते गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।निधन की सूचना मिलते ही सैफई परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव सहित कई पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंच गए हैं। और राजनेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। मिलते ही सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल के लिए रवाना हो गए।उनका सब एयर लिफ्ट कर लखनऊ लाया जा रहा है। बताते चलें कि साधना यादव को 1 जुलाई को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस अस्पताल में सपा संरक्षक भी भरती रहे हैं।आज दिन में मुलायम सिंह यादव अपनी पत्नी का हालचाल लेने पहुंचे थे।उसके बाद में उनके  निधन की सूचना मिली।बताते चलें कि मुलायम सिंह यादव ने साधना यादव को 2003 में अपनी पत्नी का दर्जा दिया था। साधना यादव के 1 पुत्र हैं प्रतीक यादव प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव विधानसभा चुनाव से पूर्व भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है।यादव के निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ,अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल सहित कई अन्य राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button