Sk News Agency-UPउत्तरप्रदेशजनसमस्याब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसराहनीय कार्य

मुख्यमंत्री ने किया स्कूल चलो एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ।

मुख्यमंत्री बोले एक भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहने पाए।

Loading

Sk News Agency-Up

sk News Agency-सदैव आपके मोबाइल पर

लखनऊ

IMG_20240815_220449

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम  में स्कूल चलो अभियान 2023 एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से अनुरोध किया के हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया जाए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कक्षा एक से आठ  तक के बच्चों को निशुल्क को पुस्तकें भी भेंट कीं।मुख्यमंत्री ने बताया कि स्कूल चलो अभियान 1 महीने तक चलेगा।और इसके अलावा कार्यक्रम में निपुण आकलन में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक मैनुअल और कैलेंडर का भी विमोचन भी मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया।आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते 4 वर्ष में स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर से स्कूल में लाने का प्रयास किया है। इसके लिए स्कूल चलो अभियान चलाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में उत्तर प्रदेश का नाम गुंडागर्दी, अराजकता ,अव्यवस्था और बीमारी के रूम में लिया जाता था। पिछले 6 वर्षों में हमारी सरकार ने यूपी की पहचान बदली है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा टीबी मरीजों को गोद लिया जा रहा है। यदि एक शिक्षक एक टीबी मरीज को गोद लेगा, तो यह  एक मॉडल बनेगा।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा के संचारी रोग नियंत्रण अभियान और स्कूल चलो अभियान एक साथ शुरू होने का फायदा पूरे प्रदेश को मिलने जा रहा है।इससे प्रदेश में भी परिवर्तन आपको दिखाई देगा।उपमुख्यमंत्री बोले कि पिछली सरकारों ने बच्चों के भविष्य को अंधकार में बना दिया था ।और हमारी सरकार के द्वारा 90 प्रतिशत  से ज्यादा स्कूलों की कायाकल्प अभियान के तहत दशा और दिशा सुधारने का प्रयास किया गया है।उन्होंने कहा कि विद्यालय में सम्मानित लोगों को आगे किए जाने से स्कूलों का  चित्र ही बदल गया है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान मे पांच करोड़ परिवारों से संपर्क किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है ।इसके तहत सफाई और रोग नियंत्रण आदि के बारे में बताए जाएगा। इसमें  आशा वर्कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए घर घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित करेंगी।मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान में 10 विभाग लगाए गए हैं सभी का समय है जापानी इंसेफलाइटिस का समापन हुआ है। और अन्य बीमारियां भी कम होती दिख रही है।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button