Sk News Agency- Delhiराजनीति

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को हारने वाले भाजपा नेता का 94 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

विजय मल्होत्रा ने 1999 के लोकसभा चुनाव में दक्षिणी दिल्ली से मनमोहन सिंह को भारी मतों से हराया था

Loading

Sk News Agency-New Delhi 

अजय यादव ( विशेष संवाददाता)

IMG_20240815_220449

नई- दिल्ली——-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय मल्होत्रा का आज सुबह 6:00 बजे दिल्ली के एम्स  मैं लंबी बीमारी के चलते 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।उन्होंने अपने परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी को छोड़ा है।विजय मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर (पाकिस्तान) मैं कविराज खजान चंद्र के घर हुआ था।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अलावा जनसंघ मैं भी अपनी सेवाएं दी थीं।वह अपने जीवन में पांच बार संसद के सदस्य और दो बार विधानसभा के सदस्य रहे थे।वह दिल्ली भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष का खिताब भी उन्हीं के नाम पर है।उन्होंने 1999 के लोकसभा चुनाव में दक्षिणी दिल्ली से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारी मतों से हराया था।वह सांसद विधायक के अलावा दिल्ली में शतरंज और तीरंदाजी क्लबों के प्रशासन में भी अपनी भूमिका निभा चुके थे।उनके निधन पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के अलावा कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button