उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यलखनऊ

पूर्व सांसद एवं वर्तमान भाजपा विधायक अवतार भड़ाना भाजपा छोड़ राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा।जेवरसे हो सकते हैं राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी।

गुर्जर बिरादरी में मजबूत पकड़, पश्चिम की 15 सीटों पर डालेंगे असर।

Loading

लखनऊ

IMG_20240815_220449

 पूर्व सांसद एवं मुज़फ्फर नगर जिले की मीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अवतार भड़ाना ने भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया।बताते चलें की गुर्जर बिरादरी भाजपा से रुठी हुई चल रही है। उसका कारण यह है कि 22 सितंबर 2021 को गौतम बुद्ध नगर जिले के दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी के हाथ होना था।जिसमें मुख्य मंत्री के आने से पहले ही मिहिर भोज के नाम के आगे से गुर्जर शब्द हटने से गुर्जर बिरादरी नाराज हो गई थी।उसके अगले दिन ही दादरी के चिटहेरा गांव में 30 हजार से अधिक गुर्जरों ने भाग लिया था। और उसका नेतृत्व भड़ाना ने अपने समर्थकों के साथ जोर शोर से किया था।बताते चलें कि की अवतार भड़ाना हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बड़े राजनेता हैं।वह फरीदाबाद से कांग्रेस की टिकट पर तीन बार और मेरठ से एक बार सांसद दे चुके हैं।वह 2019 का लोकसभा चुनाव कॉन्ग्रेस से फरीदाबाद से लड़े और हार गए। मगर इन्होंने अपनी विधायिकी  से इस्तीफा नहीं दिया था।और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से निलंबित चल रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में  गुर्जरों के 15 ज़िलों में इनकी काफी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button