Sk News Agency-UPइटावाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

इस सीट पर सपा के सिंबल से ऊपर हैं शिवपाल सिंह यादव।

जसवंत नगर की नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष शिवपाल यादव की पसंद का ही बनता रहा है।

Loading

Sk News Agency- UP

जनपद –इटावा

IMG_20240815_220449

उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव इस समय जोरों पर हैं और हर पार्टी के प्रत्याशी और नेता अपने जी जान से जुटे हुए हैं। और अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के दावे कर रहे, और हर हथकंडे अपना रहे हैं।मगर जनपद इटावा की नगर पालिका परिषद जसवंतनगर एक ऐसी नगर पालिका परिषद सीट है जहां पर समाजवादी पार्टी के सिंबल से ज्यादा शिवपाल सिंह यादव का वर्चस्व देखने को मिलता है।जसवंत नगर के नगर वासियों का कहना है कि शिवपाल सिंह यादव के आशीर्वाद से सपा प्रत्याशी की एकतरफा जीत होना निश्चित है ।और भारतीय जनता पार्टी तो यहां केवल नाम के लिए चुनाव लड़ रही है।आपको बताते चलें कि शिवपाल सिंह यादव जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक हैं।और नगर वासियों का कहना है कि चाचा शिवपाल सिंह यादव जिसके ऊपर पर हाथ रख देते हैं ,उसी की जीत पक्की मान ली जाती है ,और ऐसा कई बार देखने को भी मिल चुका है।बताते चलें कि पिछले नगर निकाय के चुनाव में जसवंत नगर से शिवपाल यादव की  पूर्व पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हराया था।और नगर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित देखी जा रही है क्योंकि शिवपाल सिंह यादव की आवाज में पार्टी में वापसी हो चुकी है।जसवंत नगर की नगर पालिका परिषद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है यहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी  सत्यनारायण संखवार की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।जसवंत नगर नगर पालिका परिषद 30,000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें सबसे अधिक यादव और मुस्लिम मतदाता हैं ।उनके बलबूते समाजवादी पार्टी अब तक एक तरफा चुनाव जीतकर अपना परचम लहराते चली आ रही है।यही मुख्य वजह है कि सपा के सामने अन्य पार्टियां केवल अपना प्रत्याशी नाममात्र के लिए खड़ा कर चुनाव में अपनी मौजूदगी का एहसास करा पाती  हैं। और जीतने का सपना अधूरा रह जाता है।क्योंकि पूरे विधानसभा क्षेत्र में शिवपाल सिंह यादव सत्ता में रहे ना रहे मगर उनका वोट बैंक पक्का है। शिवपाल सिंह यादव द्वारा जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास करा दिया गया है। हर समय जनता जनार्दन को उपलब्ध रहने वाले नेता की छवि बन चुकी है, शिवपाल सिंह यादव की।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button