11 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों को पीछे छोड़ राजीव कृष्ण बने पुलिस महानिदेशक
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के साथ विजिलेंस के डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं राजीव कृष्ण।

![]()
Sk News Agency- UP
लखनऊ
न्यूज एजेंसी संवाद सूत्र——————–प्रदेश के निवर्तमान पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिला है। उनकी जगह वर्ष 1991 बैच के आईपीएस एवं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के साथ विजिलेंस के डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश पुलिस का नया महानिदेशक
(डीजीपी) बनाया गया है।उन्होंने शनिवार की रात 9:00 बजे कार्यभार संभाला लिया।आपको बताते चलें कि ने वर्तमान पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार का सेवा विस्तार बढ़ाये जाने की अटकलें लगाई जा रही थी।इन अटकलों पर विराम लगाते हुए तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को पुलिस महानिदेशक बना दिया गया।राजीव कृष्ण को एक कर्मठ ईमानदार और शासन के करीबी और भरोसेमंद पुलिस अफसर माना जाता है।
राजीव कृष्ण बने हैं पांचवें कार्यवाहक डीजीपी
इनसे पहले देवेंद्र सिंह चौहान,राजकुमार विश्वकर्मा,विजय कुमार,प्रशांत कुमार भी कार्यवाहक डीजीपी रह चुके हैं।
राजीव कृष्ण राजधानी लखनऊ के अलावा मथुरा , इटावा, मथुरा, आगरा, और नोएडा मैं एसएसपी,लखनऊ और आगरा के एडीजी जोन के पद पर भी कार्यरत रहे हैं।और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ के आईजी आपरेशन की भी ज़िम्मेदारी संभाल चुके हैं। उत्तर प्रदेश एटीएस के गठन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।राजीव कृष्ण की पत्नी भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और इस समय लखनऊ स्थित आयकर विभागके मुख्यालय में कार्यरत हैं।




