Sk News Agency-UPउत्तरप्रदेशएटाजनसमस्याब्रेकिंग न्यूज़सराहनीय कार्य

होमगार्ड स्वयंसेवक के सेवानिवृत्ति होने पर दी गई भावभीनी विदाई।

थाना अवागढ़ पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन।

Loading

Sk News Agency-UP

जनपद-एटा  30नवम्बर 2023

न्यूज एजेंसी संवाद———-होमगार्ड स्वयंसेवक मानसिंह के सेवानिवृत होने पर थाना कोतवाली अवागढ़ पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।आपको बता दें कि होमगार्ड स्वयंसेवक मानसिंह होमगार्ड कंपनी अवागढ़ में सेवारत थे।जो कि आज 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत हो गए।विदाई समारोह में सर्वप्रथम थानाध्यक्ष जयैन्द्र सिंह और होमगार्ड कंपनी अवागढ़ के प्लाटून कमांडर राज बहादुर सिंह ने पुष्पमाला पहनकर कार्यक्रम को शुरू कराया।इस अवसर पर उप निरीक्षक करण सिंह सहित कई होमगार्ड स्वयंसेवकों ने माल्यार्पण किया।सभी लोगों ने मानसिंह के व्यवहार की भूरि -भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर होमगार्ड स्वयंसेवक मनोज कुमार, मदन गोपाल, मेघ सिंह, शशि कपूर ,हरपाल सिंह, प्रदीप कुमार, सुरेश चंद्र सहित दर्जनों होमगार्ड सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।आपको बताते चलें कि पुलिस विभाग और अवैनिक विभाग की ओर से यह  विदाई समारोह का आयोजन किया गया। लेकिन  विभाग का वैतनिक  कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं रहा।इससे  स्वयंसेवकों का मनोबल गिरता दिखाई देता है।

IMG_20240815_220449
स्वयंसेवक मानसिंह को शाल उड़ाकर सम्मानित करते थाना अध्यक्ष आवागढ़-Sk News Agency

अक्सर  जिलों में देखा जा रहा है कि जब अवैनिक विभाग के स्वयंसेवक रिटायर होते हैं तो बैतनिक कर्मचारी उपस्थित होना अपनी तोहीन समझते हैं।जबकि अलीगढ़ मंडल के मंडलीय कमांडेंट संदीप कुमार सिंह हर समय यह संदेश देने की कोशिश में लगे रहते हैं कि हमारे विभाग में वैतनिक और अवैनिक में कोई अंतर नहीं है। हम विभाग के हर कर्मचारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।आपको बता दें कि मंडलीय कमांडेंट संदीप कुमार सिंह विभाग की दिशा और दशा सुधारने को दिन -रात एक किए हुए हैं।

स्वयंसेवक मानसिंह को घर के लिए गाड़ी में बिठाकर विदा करते थाना अध्यक्ष एवं प्लाटून कमांडर राज बहादुर सिंह एवं अन्य कार्मिक– SK News Agency

विदाई समारोह में अवैतनिक कर्मचारी के उपस्थित न होने के संबंध में तेजतर्रार मंडलीय कमांडेंट संदीप कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महीने की लास्ट तारीख को तो सभी का विदाई समारोह कंपनी स्तर पर किया जाता है। उसके अगले दिन  जनपद में सेवानिवृत होने वाले सभी स्वयंसेवकों का विदाई समारोह जिला मुख्यालय पर किया जाएऐ, यह आदेश जारी कर दिए गए हैं।किसी के भी अंदर हीन भावना नहीं आने दी जाएगी। हम विभाग के साथ आधी रात खड़े हैं।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button