होमगार्ड भर्ती के लिए अब दसवीं नहीं 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन
विभाग में भर्ती के लिए बनाया जाएगा एनरोलमेंट बोर्ड

![]()
Sk News Agency–UP
अजय यादव –विशेष संवाददाता
लखनऊ————–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पूर्व होमगार्ड स्वयंसेवकों के रिक्त पड़े पदों पर जल्द ही भर्ती की घोषणा की थी।इस भारती को पूर्ण करने के लिए अब नयी बैठक का आयोजन हुआ है।इस बैठक में आयु के अलावा फिजिकल टेस्ट में बदलाव के कई प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री के सामने चर्चा हुई है।आयु और फिजिकल टेस्ट बदलने की फाइल शासन को भेजी गई है।इस फाइल में उल्लेख किया गया है कि योग्यता 10वीं पास की जगह इंटरमीडिएट किया जाए।और आयु सीमा को 45 वर्ष से घटकर 30 वर्ष किया जाए।और पुरुष जवानों को 2 किलोमीटर दौड़ की जगह 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर किया जाए।
और महिलाओं की दौड़ को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर जाए।विभाग में भर्ती के लिए जल्द ही एनरोलमेंट बोर्ड का गठन किया जाएगा।जिसमें आईजी स्तर के अधिकारी अध्यक्ष डीआईजी स्तर के अधिकारी को उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शासन को भेजे गए प्रस्तावों पर मोहर लगने के बाद विभाग में खाली पड़े रिक्त पदों को भरने के लिए शीघ्र आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। ज्ञात रहे कि मुख्यमंत्री ने कुछ दिनों पूर्व होमगार्ड संगठन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि होमगार्ड भर्ती में उन लोगों को ही प्राथमिकता दी जाए, जिन्होंने आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया है।इसके अलावा उन लोगों को जिन्होंने डिजास्टर मेंनेजमेंट में प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। या इस फील्ड में उनको अनुभव प्राप्त है। उन्हें इस भर्ती में प्राथमिकता दी जाए।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होमगार्ड भर्ती के पात्रता मानकों को समय के अनुकूल बनाया जाए।आपको जानकारी दे दे की होमगार्ड्स विभाग में अवैतनिक अधिकारियों एवं होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1,18,348 पद स्वीकृत है।जिसके सापेक्ष में मात्र 71,155 होमगार्ड जवान कार्यरत हैं।जिसमें से करीब 47,193 पद रिक्त पड़े हुए हैं।और आने वाले एक दशक में करीब 38,000 स्वयं सेवक सेवानिवृत हो जाएंगे।अभी होमगार्ड बल में 50 वर्ष से अधिक आयु के करीब 51 प्रतिशत होमगार्ड्स पुलिस प्रशासन, यातायात प्रबंधन, खनन विभाग, स्वास्थ्य विभाग ,परिवहन विभाग, दूरदर्शन, एफसीआई, नगरीय निकाय, विकास प्राधिकरण, एवं शैक्षणिक संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।इसके अलावा उत्तर प्रदेश में लोकसभा या विधानसभा नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों के अलावा अन्य राज्यों के चुनावों में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।बीते दिनों प्रयागराज महाकुंभ में इन्होंने अपनी अनुकरणीय भूमिका निभाई है। मिली जानकारी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया 22 -22 हजार की दो चरणों में कराई जाएगी।पहले आवेदन कर्ता की लिखित परीक्षा होगी , उसके बाद फिजिकल टेस्ट पास करना होगा।




