उत्तरप्रदेशउत्तराखंडएटाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

हवन पूजन के साथ शुरू हुआ एटा महोत्सव।।

2 वर्ष बाद शुरू हो रही है एटा औद्योगिक विकास प्रदर्शनी।

Loading

जनपद एटा

2 वर्ष के बाद हो रहे एटा महोत्सव का  जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों एवं महोत्सव के आयोजकों के द्वारा  वैदिक रीति रिवाज एवं हवन पूजन  के साथ इसका विधिवत शुभारंभ जनपद के जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के द्वारा किया गय।जिलाधिकारी ने बताया कि  यह एटा महोत्सव शहर के रामलीला ग्राउंड में 1 माह तक चलने वाली औद्योगिक विकास प्रदर्शनी है।  1 माह तक चलने वाली इस औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में रंग मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों  के अतिरिक्त अनेकों अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन कराया जाएगा।ब्रज की संस्कृति और एटा की धार्मिक ,पौराणिक एवं सांस्कृतिक छटा के दर्शन भी इस एटा महोत्सव में आपको देखने को मिलेंगे।उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की अनेकों योजनाओं का भी प्रचार प्रसार भी इस औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव में किया जाएगा। 

ग्रामीण जनता जनार्दन को विभिन्न योजनाओं की दी जाएगी जानकारी।

IMG_20240815_220449

इस औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए और ग्रामीण लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए मेरा गांव मेरा देश नाम से एक ब्लॉक बनाया गया है। जिसमें ग्रामीण जनता जनार्दन के महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी दर्शाया जाएगा।

जनता की भागीदारी भी होगी सुनिश्चित

इसके माध्यम से एटा महोत्सव में ग्रामीण अंचलों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने एटा महोत्सव में शासन की योजनाओं एक जिला एक उत्पाद (चकोरी उत्पादन) जनपद की विकास योजनाओं और सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी,  अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह, उप जिलाधिकारी सदर शिव कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार सिंह एवं संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र सिंह जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व जितेंद्र वर्मा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह के अतिरिक्त सैकड़ों गणमान्य  लोगों ने हवन में  सहभागिता की।एटा औद्योगिक विकास प्रदर्शनी महोत्सव के प्रभारी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने मीडिया को बताया कि इस औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में जनपद एटा की सांस्कृतिक सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि पर भी प्रकाश डाला जाएगा एटा की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को संरक्षित करने का भी प्रयास इस एटा मौसम में किया जाएगा।

Sk News Agency.com

 

 

 

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button