Sk News Agency-UPअलीगढ़जनसमस्याब्रेकिंग न्यूज़

सूबेदार सुनील यादव को सेना के जवानों ने दी अंतिम विदाई

ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से ग्रसित थे सूबेदार सुनील यादव

Loading

Sk News Agency –UP

जनपद-एटा

न्यूज़ एजेंसी संवाद —————–विकासखंड मारहरा के गांव खंगारपुर निवासी पूर्व प्रधान जमादार सिंह यादव के पुत्र सूबेदार सुनील यादव ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से पीड़ित थे। जिनका इलाज दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में चला और कुछ दिनों पूर्व ही उनको आगरा के हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया था ,जहां उन्होंने अंतिम सांस ली ।

IMG_20240815_220449
अर्थी को कंधा देते पूर्व विधायक अमित गौरव यादव एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज जुवैरी —-sk news agency

उनके देहांत की सूचना मिलते ही उनके गांव में लोगों का हूजूम दौड़ पड़ा।उनका पार्थिव शरीर गांव में आते ही लोग उनके अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े।सेना के जवानों ने उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी। और क्षेत्रीय लोगों एवं नेताओं ने पुष्प अर्पित किए। उन्होंने अपने परिवार में पत्नी एवं दो पुत्र एवं दो पुत्रियों के साथ अपने पिता पूर्व सूबेदार जमादार सिंह यादव को छोड़ा है।

पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते क्षेत्रीय नेता एवं क्षेत्रीय लोग —-Sk news Agency

आपको बताते चलें कि सूबेदार सुनील  यादव 1996 में भर्ती हुए थे। और वर्तमान में लेह लद्दाख में तैनात थे।इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष परवेज जुवैरी  ,पूर्व विधायक अमित गौरव यादव (टीटू) मारहरा  के पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार यादव , जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान, गिरीश यादव,हरि कृष्ण लोधी, सपा नेता भूपेंद्र प्रजापति ,विनोद कुमार फौजी, राहुल यादव सैलार, संतोष कुमार, वीरेंद्र सिंह,अभिलाख सिंह, उमेश यादव, अजीत सिंह, सत्यदेव सिंह, अनिल कुमार, देवेन्द्र सिंह, सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button