Sk News Agency-Madhya Pradeshब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीतिविशेषसराहनीय कार्य

मोहन यादव की कैबिनेट में 28 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ।

18 विधायकों को बनाया गया कैबिनेट मंत्री 6 विधायकों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तो 4 को राज्य मंत्री।

Loading

SK News Agency-M.P
भोपाल। 25 दिसंबर 2023
न्यूज़ एजेंसी संवाद सूत्र————राज्य में डॉक्टर मोहन यादव की कैबिनेट का पहला विस्तार हो गया। सोमवार को राजभवन के संदीपन सभागार में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस पहले विस्तार में 28 विधायकों को मौका मिला है। जिसमें से 18 विधायकों को राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है तो 6 विधायकों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 विधायकों को राज्य मंत्री के पद की शपथ दिलाई गई है। इसमें से कुछ विधायक पहली बार विधायक बने हैं और मंत्री पद पा गए हैं।मंत्रियों को शपथ दिलाते राज्यपाल मंगू भाई पटेल-Sk News Agency
इनको बनाया गया है कैबिनेट मंत्री
………………………………….
प्रहलाद सिंह पटेल, इंद्र सिंह परमार, चेतन कश्यप भैया जी, राकेश शुक्ला, नारायण सिंह कुशवाहा, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नागर सिंह चौहान, निर्मला भूरिया, एदल सिंह कसाना, राकेश सिंह, कुंवर विजय शाह, कैलाश विजयवर्गी, करण सिंह वर्मा ,उदय प्रताप सिंह, संपतिया उइके, तुलसीराम सिलावट।

IMG_20240815_220449

इनको बनाया गया है राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
………………………………….
कृष्णा गौर, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, दिलीप जायसवाल ,नारायण सिंह पंवार, लखन पटेल, गौतम डेटवाल।

इनको बनाया गया है राज्य मंत्री
………………………………….
राधा सिंह, नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बांगरी, दिलीप अहिरवार।
* मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की अधिकतम संख्या 35 तक हो सकती है।
*इनमें 6 विधायक- प्रतिमा बांगरी, राधा सिंह, संपत्तिया उइके, नरेंद्र शिवाजी पटेल, दिलीप अहिरवार- पहली बार चुन कर आए हैं ,और डॉ मोहन यादव की सरकार में मंत्री बने हैं।
*डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री हेतु उनके मंत्र मंडल में राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा दो उपमुख्यमंत्री भी रहेंगे।
*आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के जब नतीजे आए थे तो 230 सदस्य विधानसभा सीटों में से 163 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिली थी, और 66 सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने विजय प्राप्त की थी।
*मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री की पद की शपथ ली थी।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button