इटावाउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरीराजनीति

शिवपाल ने अखिलेश को दिया यह नया नाम। और इस नाम से खुद भी पुकारा।

जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश के संग सरकार पर जमकर हमला बोला।

Loading

 

 

जनपद इटावा

IMG_20240815_220449

मैनपुरी लोकसभा चुनाव को लेकर इटावा जनपद की जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के ताखा ब्लॉक में मंच पर अखिलेश यादव को छोटे नेताजी की उपाधि से नवाजा। और खुद भी छोटे नेताजी कहकर पुकारा।अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ ताखा ब्लॉक में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अमीरों से खाली हुए लाल  सिलेंडर गरीबों को भेज दिए थे। अब गरीबों ने भी घर में रखे सिलेंडरों को एक किनारे रख दिया है। और लोग उस पर बैठकर खाना खा रहे हैं।उन्होंने महंगाई को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अब सर्दी में गेहूं की जगह चावल खिला रही है यह सरकार। लोगों में आक्रोश है, और इसका असर चुनाव में दिखाई देगा। यह माननीय नेताजी मुलायम सिंह यादव का क्षेत्र है। यहां पर उन्होंने बहुत काम किए हैं पिछले 6 साल में ।इस सरकार ने कोई काम नहीं किया। इसी समय शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को छोटे नेताजी की उपाधि दी।बसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को छोटे नेताजी के खिताब से नवाजा और कहा कि हम चाहते हैं कि लोग अखिलेश यादव को छोटे नेताजी कहे और उन्हें छोटे नेताजी के नाम से ही पुकारे।उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिष्य होने के बावजूद भी उसने मेरे साथ धोखा किया है।उन्होंने प्रशासन  और सरकार के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सभी 60% से अधिक मतदान ना होने का दबाव बना रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।सभा में जनता दल यूनाइटेड के महासचिव केसी त्यागी भी मौजूद रहे। और ताखा ब्लाक प्रमुख ध्रुव यादव( चीनी) ने अखिलेश यादव शिवपाल सिंह यादव और डिंपल यादव का माला पहनाकर व गदा भैंटकर भव्य स्वागत किया। इस सभा में कई हजार कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन ने भाग लिया।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button