उत्तरप्रदेशउत्तराखंडएटाब्रेकिंग न्यूज़

बीमारी के बाद होमगार्ड स्वयंसेवक का निधन, विभाग में दौड़ी शोक की लहर।

हंसमुख मिजाज थे उमेश चंद्र शर्मा, 2 वर्ष रह गई थी सेवानिवृत्त होने में।

Loading

जनपद एटा

IMG_20240815_220449

होमगार्ड स्वयंसेवक उमेश चंद्र शर्मा पुत्र गेंदालल लाल शर्मा निवासी गांव ओनेरा काफी लंबे समय से ब्लड कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे।रमेश चंद शर्मा होमगार्ड्स कंपनी अवागढ़ में तैनात थे। और ब्लड कैंसर की बीमारी से बहुत दिनों से ग्रसित थे, और ड्यूटी करने में भी असमर्थ थे।उनका निधन रात 10:00 बजे हो गया था, जिसके बाद उनका  अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव ओनेरा थाना अवागढ़ में  किया गया। सूचना मिलते ही होमगार्ड्स कंपनी अवागढ़ के प्लाटून कमांडर राज बहादुर सिंह ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के साथ पहुंच कर अंतिम संस्कार में भाग लिया। और उमेश चंद शर्मा को अंतिम सलाम किया।उनकी यादों में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।उमेश चंद शर्मा का विभाग में ही नहीं गांव वालों से भी कभी कोई झगड़ा और मनमुटाव नहीं हुआ ।वह अपनी मेहनत के बल पर अपने परिवार और अपना भरण-पोषण करते थे। बताते चलें  कि उमेश चंद्र शर्मा के पास अपनी कोई संतान नहीं थी। अपने भाइयों और उनके बच्चों के साथ रहते थे।इस अवसर पर हरपाल सिंह, सुरेश चंद ,मनोज कुमार, कमलेश कुमार ,प्रदीप कुमार ,हरवीर सिंह ,राजपाल सिंह, राजेश कुमार, अमरपाल सिंह, सुनील कुमार, अशोक कुमार सिंह, सौदान सिंह, सरवन सिंह ,हाकिम सिंह  सहित हजारों लोगों ने उन्हें रोती आंखों से विदा किया।

शोक संवेदनाएं————————-होमगार्ड्स स्वयंसेवक उमेश चंद्र शर्मा   के निधन पर अलीगढ़ मंडल के डिवीजनल कमांडेंट संदीप कुमार सिंह वएटा  के  जिला कमांडेंट विनोद कुमार  शाक्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

होमगार्ड स्वयं सेवक उमेश चंद शर्मा के निधन पर एसके न्यूज़ एजेंसी परिवार गहरा शोक व्यक्त करता है।

 

 

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button