अलीगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी।

शिलान्यास समारोह में जमकर योगी सरकार की तारीफ, विपक्ष पर साधा निशाना।।

Loading

अलीगढ़

IMG_20240815_220449

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर मॉडल का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री ने योगी सरकार की जमकर उपलब्धियों का बखान किया।जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने से भाजपा ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं। एक तरफ जहां जाटों को सादा है जिनकी विधानसभा की 100 से ज्यादा सीटों पर सीधा प्रभाव है।दूसरी तरफ भाजपा ने यह जताने की कोशिश की है के देश में कई 100 तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने ऐसी महान विभूतियों को भुला दिया । भाजपा  उन गलतियों को सुधार रही है।किसान आंदोलन के चलते जाटों का जहां 17प्रतिशत  वोट बैंक है। वह काफी हद तक प्रभावित हुआ है। उसे सुधारने की पूरी कोशिश भारतीय जनता पार्टी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय बना कर की है।राजा महेंद्र प्रताप सिंह की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने अपना सारा जीवन भारत को स्वतंत्र कराने में लगा दिया। दिक्कतों का सामना करते हुए राजा महेंद्र प्रताप सिंह जापान ,पोलैंड, अफगानिस्तान, और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में गए। ने कहा कि इस अवसर पर गुजरात के श्यामजी कृष्ण वर्मा का स्मरण होता है। कि प्रथम विश्व युद्ध के समय राजा महेंद्र प्रताप सिंह व लाला हरदयाल मिलने के लिए यूरोप तक गए थे। प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक से एक बढ़कर जनहित  के कार्य किए हैं ।और जिससे जनता जनार्दन को सीधा लाभ मिल रहा है। ‌‌‌‌इस शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,  उपमुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा सहित तमाम मंत्री सांसद एवं विधायक मौजूद थे। प्रधनमंत्री की सभा में दर्जनभर जिलों के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन  उपस्थित थी ।प्रधानमंत्री मोदी  ने मंच से बाबूजी कल्याण सिंह को याद किया उन्होंने कहा कि आज बाबूजी की अनुपस्थिति बहुत ज्यादा खल रही है।

 

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button