ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक: दी विनम्र श्रद्धांजलि।

शनिवार को हो गया था निधन।

Loading

लखनऊ

IMG_20240815_220449

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक बाबूजी नाम से मशहूर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह अपने अंतिम सफर पर हैं।कल्याण सिंह का निधन शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई मैं हो गया था उनके पार्थिव देह को देर रात से ही उनके पुत्र एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के पुत्र एवं योगी सरकार में मंत्री संदीप सिंह के आवास पर रखा गया था।पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को विशेष विमान से दोपहर में अमौसी एयरपोर्ट से सीधे संदीप सिंह के आवास पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह जी ने भाजपा के लिए तथा भारतीय जनसंघ को एक विचार देने के साथ-साथ देश व प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए खुद को समर्पित किया कर दिया था।प्रधानमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह जी को जब जैसा दायित्व सौंपा गया। चाहे विधायक, सांसद या मुख्यमंत्री तथा गवर्नर के दायित्व को बखूबी निभाया। प्रधानमंत्री बोले देश ने एक मूल्यवान हस्ती तथा ऊर्जा वान नेता खो दिया है।प्रधानमंत्री मोदी बोले हम उनके आदर्श और संकल्पों को लेकर आगे बढ़ेंगे। मैं प्रभु राम से प्रार्थना करता हूं। कि कल्याण सिंह जी को श्री राम अपने चरणों में स्थान दें। और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। प्रधानमंत्री ने उनके पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया एवं पौत्र तथा योगी सरकार में मंत्री संदीप सिंह से मिलकर अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की।गृह मंत्री अमित शाह ने अपने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा किस देश ने एक ऊर्जावान एवं अनुभवी नेता खो दिया है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा मैंने ऊर्जावान नेता एवं अपना बड़ा भाई खो दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ,प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ,उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा  एवं केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अलावा कई विपक्ष के नेताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button