Sk News Agency-UPउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यलखनऊ

पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की सीट पर दारा सिंह चौहान ने किया।

नामांकन दाखिल करते समय मुख्यमंत्री सहित प्रदेश स्तर के नेता रहे मौजूद।

Loading

Sk News Agency-UP

लखनऊ  18/जनवरी /2024

IMG_20240815_220449

न्यूज़ एजेंसी संवाद सूत्र——————उत्तर प्रदेश विधान परिषद की एक रिक्त सीट पर होने जा रही उपचुनाव में आज भारतीय जनता पार्टी के नेता दारा सिंह चौहान ने नामांकन किया।नामांकन के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं दोनों उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे।आपको बताते चलें कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा पिछले दिनों हुए राज्यसभा के चुनाव में वह राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे। और उन्होंने अपनी विधान परिषद की सीट से इस्तीफा दे दिया था।और तभी से यह सीट रिक्त चल रही थी।दारा सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के नेता और विधायक थे। मगर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में वह समाजवादी पार्टी की टिकट पर विधानसभा के सदस्य चुने गए थी।मगर कुछ महीने बाद ही दारा सिंह चौहान का भारतीय जनता पार्टी का मोह फिर उनके अंदर जाग गया ।और समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं मऊ जिले की घोसी विधानसभा की सीट से भी इस्तीफा दे दिया।और उसके बाद  भारतीय जनता पार्टी ने उनको घोसी विधानसभा के उपचुनाव में प्रत्याशी बना दिया।तो इस उप चुनाव में दारा सिंह चौहान को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के हाथों पराजित होना पड़ा।और वह मंत्री पद की कतार से दूर होते चले गए।  सूत्रों का कहना है कि दारा सिंह चौहान को विधानमंडल के उच्च सदन की रिक्त सीट से जिताकर भारतीय जनता पार्टी जल्द ही योगी आदित्यनाथ के मंत्रि मंडल में मंत्री पद से नवाज सकती है।इस रिक्त सीट पर 30 जनवरी को सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। और उसी दिन 5:00 बजे के बाद मत करना की जाएगी।इस रिक्त सीट का कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button