Sk News Agency-UPअलीगढ़उत्तरप्रदेशजनसमस्याब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविशेष

नव विवाहिता दुल्हन ने एमएलसी से मांगी इस समस्या से निजात।

नव नवेली दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे भाजपा एमएलसी ऋषिपाल सिंह से नव दुल्हन ने मांगी 500 मीटर सडक।

Loading

IMG_20240815_220449

Sk News Agency-UP
जनपद -अलीगढ
न्यूज़ एजेंसी संवाद सूत्र————प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में एक अजीबोगरीब देखने में आया है। जिसमें नव दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुचे भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य चौधरी ऋषिपाल सिंह के सामने नव दुल्हन ने अजीबोगरीब मांग रख दी। मांगे भी ऐसी रखी की सभी ग्रामीण जनों को फायदा हो। आपको बता दें कि चौधरी ऋषिपाल सिंह टप्पल थाना क्षेत्र के गांव घाघौली मैं चंद्रभान सिंह के यहां पहुंचे थे। जिनके पुत्र भारत पहलवान ( यूपी केसरी भी हैं) उनकी शादी 10 दिसंबर को संपन्न हुई थी। जिसमें विधान परिषद के सदस्य ऋषिपाल सिंह व्यस्तता के कारण नहीं पहुंच पाए थे। मगर 17 दिसंबर को गांव में शादी के बाद दावत हुई तो जिसमें विधान परिषद के सदस्य ऋषिपाल सिंह पहुंचे तो नव दुल्हन बनकर आई मथुरा जनपद के वृंदावन क्षेत्र के गांव पानी निवासी राधा ने भाजपा एमएलसी से मुंह दिखाई में गांव की मुख्य मार्ग जो बरसों से जज हालत में है उसको सही करने की मांग रख दी। तो भाजपा एमएलसी ने भी तत्काल ही मार्ग को सही कराने की घोषणा कर दी। इस अजब मांग की क्षेत्र में हर जगह चर्चा हो रही है।
—————————————-

इमेज ऋषिपाल सिंह एमएलसी भारतीय जनता पार्टी——Sk News Agency

खस्ता हाल सड़क को सही करने की मांग की गई है, जिसे मैं सही करने की घोषणा करके आया हूं। जल्द ही मार्ग पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। (चौधरी ऋषिपाल सिंह सदस्य विधान परिषद भाजपा उत्तर प्रदेश)

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button