धूमधाम के साथ संपन्न हुआ यादव मेला कमेटी का होली मिलन समारोह
समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया मंच पर सम्मानित

![]()
Sk News Agency –UP
जनपद-एटा
न्यूज़ एजेंसी संवाद ———— जिला पंचायत परिसर के जनेश्वर मिश्र हॉल में योगी राज भगवान श्री कृष्ण जनमोत्सव यादव मेला कमेटी के तत्वाधान में एक विशाल होली मिलन /प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वर्तमान समय में यादव समाज के आईएएस, पीसीएस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण मेधावियों साथ ही 80% से ऊपर अंक लेकर आने वाले हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कैलाश यादव के द्वारा की गई । इस कार्यक्रम का सचालन समाजसेवी एवं किसान नेता सुरेंद्र शास्त्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहां के जो मेधावी छात्र एवं छत्राएं इस मंच पर सम्मानित हुए हैं यह हमारे समाज और हमारे लिए गौरव का विषय है। भविष्य में हमारे सभी बच्चों को और मेहनत करने की जरूरत है। और हमें आपसी मतभेद भुला करके सभी समाज को एकजुट होकर के सभी समाजों के साथ मिलकर के आगे बढ़ाना है। और समाज को आगे बढ़ाना है ।पहलवान, क्रिकेटरों एवं अन्य खेलों से संबंधित और अन्य वरिष्ठ अधिकारी जनों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आईएएस अभिषेक यादव ,पूर्व सांसद कैलाश यादव, छोटे सिंह यादव ,शिवपाल सिंह यादव, चेतन बाबू यादव सहित समाज के कई अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। और प्रतिभाशाली बच्चों के प्रदर्शन की भूरि- भूरि प्रसंसा की ।

मेला कमेटी के अध्यक्ष ने कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, देवेन्द्र सिंह ,सुनील यादव, अखिल भारतीय यादव माह परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा त्रिमल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश यादव, प्रवेंद्र सिंह यादव ,इंद्रजीत सिंह यादव ,मेला कमिटी के महामंत्री डॉ अशोक यादव ,संतोष प्रधान ,सुखवीर सिंह यादव, बीके यादव ,उपेंद्र यादव ,डा अनिल यादव , दूरेंद्र सिंह यादव, संजीव यादव ,प्रदीप यादव, पिंटू प्रधान, राम बृजेश यादव प्रधान, रिटायर प्रिंसिपल महावीर सिंह यादव, शिक्षक नेता गुमान सिंह गुमान सिंह यादव, शिक्षक नेता राजेश यादव, शिक्षा वेद साधु सिंह यादव, संजय सिंह यादव ,प्रवीण यादव आईएएस, अजय यादव ,संजय यादव ,शिक्षाविद बदन सिंह यादव, रिटायर्ड प्रिंसिपल के पी सिंह यादव , केपी सिंह यादव, जबर सिंह यादव, रामेश्वर सिंह , परमेंद्र सिंह यादव, मनोरमा यादव, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका मीरा गांधी ,मान सिंह यादव ,प्रधानाचार्य लोकपाल सिंह यादव ,शिक्षक नेता अविराम सिंह यादव, सुभाष यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,नरेंद्र सिंह,राम गोपाल यादव, राजेंद्र सिंह यादव, धीरेन्द्र यादव, नगला कलुआ, मेधा व्रत शास्त्री, के अलावा सैकड़ों की तादाद में एटा जनपद के शिक्षाविद ,अधिवक्ता किसान नेता समाजसेवी जनों की उपस्थिति सराहनी रही।करीब 200 छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी पुस्तकें एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मेला कमिटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ऊर्फ बंटी चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में और सभी आगंतुक जनों का अभिनंदन के साथ धन्यवाद भी प्रकट किया। इस कार्यक्रम में फूलों की होली भी खेली गई ।
हमारे विशेष सवाददाता- अजय यादव से बातचीत के आधार पर विशेष रिपोर्ट




