चौधरी कैलाश यादव बने भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के ब्लॉक अध्यक्ष निधौली कलां
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया मनोनयन पत्र, बधाई देने वालों का लगा तांता

![]()
Sk News Agency- UP
जनपद-एटा ——
अलका राठौर (ब्यूरो चीफ)
न्यूज एजेंसी संवाद-———————-भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार आजाद ने विकासखंड क्षेत्र के गांव नगला वेल निवासी चौधरी कैलाश यादव को यूनियन का निधौली कलां का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि चौधरी कैलाश यादव एक युवा किसान हैं। और क्षेत्र की जन समस्याओं को समय-समय पर उठाते रहते हैं।इसी लगन को देखकर इनको हमने अपने संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है।

और हमें उम्मीद है कि यह हमारे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंच जाएंगे। और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।अपनी नियुक्ति पर चौधरी कैलाश यादव ने कहा कि मैं संगठन के लिए दिन रात हाजिर हूं। और जो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमें जो दायित्व हमें दिया है उसका निर्वाह पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ करूंगा।और किसानों की जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारियों से मिलकर निराकरण कराऊंगा।
इनको ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर जनपद एटा के जिला अध्यक्ष संजय यादव, एटा तहसील के तहसील अध्यक्ष राजेश यादव ,देवेंद्र सिंह , रनवीर सिंह , आमिर खान,अजीत कुमार,, पुष्पेंद्र सिंह, विशाल कुमार, संतोष कुमार, लालू यादव सहित दर्जनों समर्थकों ने खुशी जाहिर की है




