Sk News Agency-UPएटाजनसमस्याब्रेकिंग न्यूज़विशेष

घर की छत गिरने से बच्ची की मौत, कई घायल।

निधौली कला पुलिस मौके पर घायलों को भिजवाया चिकित्सालय।

Loading

Sk NewsAgency-UP

जनपद –एटा   6जुलाई 2023

न्यूज एजेंसी संवाद सूत्र —-आज  सुबह करीब 6:30 निधौली कलां विकासखंड क्षेत्र के गांव नगला खिल्ली में मुकेश पुत्र सोजी राम के मकान की छत कई दिन से हो रही बारिश के कारण भरभरा कर गिर गई। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। लोगों ने आनन-फानन में दबे हुए लोगों के ऊपर से मलबा हटाकर बाहर निकाला।

IMG_20240815_220449

जिसमें 1.कुमारी अंशिका पुत्री मनीष बघेल उम्र करीब 5 वर्ष

2.श्रीमती जयंती पत्नी मनीष कुमार बघेल उम्र 35 वर्ष 3.देवकांत पुत्र मनीष कुमार बघेल उम्र करीब 10 वर्ष 4.श्रीमती आरती पत्नी मुकेश कुमार बघेल उम्र 32 वर्ष 5हिमांशु पुत्र मुकेश कुमार बघेल उम्र करीब 4 वर्ष दबकर घायल हो गए।सूचना पाकर निधौली कला के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार  मैं फोर्स  के मौके पर पहुंचे। और ग्रामीणों की मदद से घायलों को  उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया।जिसमें अंशिका पुत्री  मुकेश बघेल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

*****निधौली कलां से हमारे सहयोगी अरुण कुमार सिंह की कवरेज के आधार पर विशेष रिपोर्ट

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button