उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव सकुशल हुआ संपन्न, मलिकार्जुन खरगे और शशि थरूर आमने-सामने।

96% हुआ मतदान 19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे।

Loading

नई दिल्ली

22 बरसों बाद हो रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान सोमवार को सुबह 10:00 बजे से  शुरू हुआ और शाम 6:00 बजे तक चलता रहा।और शाम तक 96% मतदान हो चुका था। आपको बता दें कि इस पार्टी प्रमुख के 99०० वोटरों में से 9500 वोटरों ने मतदान किया।यह मतदान सकुशल संपन्न हो गया। और किसी प्रकार का मनमुटाव इस चुनाव में नहीं देखा गया ।इस चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे, और नए अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी।आपको बताते चलें कि यह चुनाव पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री की देखरेख में संपन्न हुआ। पार्टी मुख्यालय में सबसे पहले वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मतदान किया उसके बाद  जयराम रमेश, अजय माकन, मुकुल वासनिक, अंबिका सोनी, विवेक तंखा सहित कई अन्य नेताओं ने मतदान किया।कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी ने भी पार्टी मुख्यालय में मतदान किया।जबकि राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में स्थित विश्राम शिविर में बने मतदान बूथ पर 40 अन्य नेताओं के साथ वोट डाला। क्योंकि वह भारत जोड़ो यात्रा की वजह से बाहर निकले हुए हैं। और उनकी यात्रा कर्नाटक से होकर गुजर रही है।

IMG_20240815_220449

(मधुसूदन मिस्त्री केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख)

चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष स्वतंत्र और पारदर्शी रही है वह मैं इससे संतुष्ट हूं आज 9500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया जो कुल 96% रहा। 

(शशि थरूर प्रत्याशी कांग्रेस अध्यक्ष पद)

मैं बदलाव के लिए खड़ा हूं पार्टी के कामकाज में बदलाव की जरूरत है ।यह चुनाव भी उसी का एक हिस्सा है, मैंने अपने भविष्य के लिए नहीं पार्टी की भविष्य के लिए चुनाव लड़ा है।

(मलिकार्जुन खरगे प्रत्याशी कांग्रेस अध्यक्ष पद)

मैंने और थरूर दोनों  ही पार्टी को मजबूत करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, थरूर को मेरी शुभकामनाएं।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button