Sk News Agency-UPउत्तरप्रदेशएटाजनसमस्याब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसराहनीय कार्य

एटा में अखिलेश यादव ने किया शहीद मेजर के.पी सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण।

24 अप्रैल 2017 को छत्तीसगढ़ में शहीद हुए थे मेजर के. पी सिंह यादव।

Loading

IMG_20240815_220449

sk News Agency-UP
जनपद– एटा 30 दिसंबर 2023
न्यूज़ एजेंसी नेटवर्क———–पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड जैथरा के गांव डांडी पहुंचे। जहां उन्होंने 24 अप्रैल 2017 को छत्तीसगढ़ में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए मेजर केपी सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव-Sk News Agency
और उसके पश्चात जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम कितने कमजोर दिखाई दे रहे हैं। चीन सहित अन्य कई देश हमरी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। जहां सत्ताधार पार्टी की नेताओं को लाल आंखें दिखानी चाहिए थी,उस जगह उन्होंने आंखों को बंद कर लिया है। उन्होंने आगे भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि हाल ही में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए हमले शहीद हुए जवानों के परिजनों से उनके घर पर भाजपा का कोई नेता मिलने क्यों नहीं गया। सरकार ने तानाशाही रवैया बनाते हुए विपक्षी सांसदों को संसद से बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का रास्ता up से होकर ही निकलता है। बोले कि सरकार गैर बराबरी आज तक खत्म नहीं कर पाई है। सरकार आज तक छुट्टा गो गोवंश जानवरों से किसानों को आज तक राहत नहीं दिला पायी है। आपको बता दें कि मेजर केपी सिंह यादव एक कमांडो के तौर पर 2 वर्ष तक संसद की सुरक्षा में और 3 वर्ष तक पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।
इस अवसर पर डांडी गांव में अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया गया। और पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज जुबेरी, पूर्व सांसद कुमार देवेंद्र सिंह यादव, डॉ नवल किशोर शाक्य, भूपेंद्र प्रजापत,सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button