Sk News Agency-UPब्रेकिंग न्यूज़मेरठराजनीतिविशेष

इस गुर्जर समाज के बड़े नेता ने छोड़ा जयंत चौधरी का साथ, हुए बीजेपी में।

गुर्जर नेता राम मेहर सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दिलाई सदस्यता।

Loading

Sk News Agency-Up

जनपद -मेरठ

IMG_20240815_220449

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का पहला चरण का मतदान हो चुका है। और अब दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा। और उसका चुनाव प्रचार भी जोरों पर चल रहा है। इस दौर में राज्य में हर दल के नाराज नेताओं ने पार्टियों का नाक में दम कर रखा है।और इस नाराजगी से कोई भी पार्टी अछूती नहीं है जिसका कोई ना कोई नेता नाराज होकर या तो निर्दल ही लड़ रहा है और या फिर दूसरी पार्टियों में जाकर अपना स्थान ग्रहण कर रहा है।इसी क्रम में गुर्जर समाज के बड़े नेता राम मेहर सिंह ने कल गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के द्वारा साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।राम मेहर सिंह राष्ट्रीय लोकदल से काफी समय से नाराज चल रहे थे। और उनकी नाराजगी का कारण प्रदेश की 17 नगर निगम में राष्ट्रीय लोकदल को एक भी सीट ना  मिलना था।मेहर सिंह के साथ कई और नेता  भी राष्ट्रीय लोकदल का साथ छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।राममेहर सिंह के साथ महानगर उपाध्यक्ष उज्जवल अरोड़ा ने भी राष्ट्रीय लोकदल को तिलांजलि दे दी। इसके अलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख और राष्ट्रीय लोक दल से विधानसभा चुनाव लड़े पप्पू गुर्जर ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। यह सभी नेता राष्ट्रीय लोक दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। इनके साथ करीब 2 दर्जन नेताओं ने राष्ट्रीय लोकदल को छोड़ा है। इन सभी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। आपको बताते चलें कि राष्ट्रीय लोकदल के पार्टी छोड़ने से सपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।मेरठ में मेयर पद के लिए समाजवादी पार्टी ने सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी और मेरठ की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान को चुनाव मैदान में उतारा है।

 

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button