Sk News Agency-UPअलीगढ़उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सराहनीय कार्य

अलीगढ़ से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कराने जा रहे होमगार्ड जवानों को मंडलायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

मृतक होमगार्ड स्वयंसेवक की पत्नी को 30 लाख रुपए का एचडीएफसी बैंक द्वारा दिया गया चेक भी वितरित किया।

Loading

Sk News Agency-UP

जनपद-अलीगढ 13नवम्बर 2323

न्यूज एजेंसी संवाद—————-मध्य प्रदेश में होने जा रहे 17 नवंबर के विधानसभा चुनाव को संपन्न करने के लिए जनपद अलीगढ़ से 160 जवान मध्य प्रदेश के जनपद शिवपुरी में विधानसभा चुनाव को संपन्न कराएंगे।इन जवानों को अलीगढ़ मंडल के मंडल आयुक्त रविंद्र कुमार एवं होमगार्ड से विभाग के मंडलीय कमांडेंट संदीप कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।सर्वप्रथम मंच पर मंडलीय कमांडेंट ने अपने अधीनस्थों के साथ मंडलायुक्त  का वुके देकर भव्य स्वागत किया।

होमगार्ड जवानों को अच्छी वर्दी पहनने के लिए प्रेरित करते मंडलीय कमांडेंट एवं मंडलायुक्त

रवाना करते समय मंडलायुक्त ने सभी जवानों को शपथ दिलाते हुए  अपेक्षा की कि सभी  जवान अच्छी वर्दी पहनेंगे।और अपनी मध्य प्रदेश में अलग पहचान बनाएंगे ,जो हम सभी के लिए एक गर्व की बात होगी।आपको बताते चलें कि अलीगढ़ मंडल के मंडलीय कमांडेंट संदीप कुमार सिंह एक नेक दिल एवं तेज तर्रार अधिकारी हैं। और वह विभाग  की दशा व दिशा सुधारने को दिन रात एक किए हुए है।मंडलायुक्त द्वारा इस वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाने के लिए संदीप कुमार सिंह और उनकी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

IMG_20240815_220449
मंडलायुक्त का बुके देकर सम्मानित करते मंडलीय कमांडेंट संदीप कुमार सिंहSk News Agency

और आपको बतादें कि इसी कार्यक्रम में मृतक होमगार्ड स्वयंसेवक स्वर्ग विजेंद्र सिंह की पत्नी जगनेश देवी को एचडीएफसी बैंक द्वारा दी जाने वाली बीमा राशि 30 लाख रुपए का चेक भी मंडल आयुक्त द्वारा के विजेंद्र सिंह की पत्नी को दिया गया।

मृतक होमगार्ड स्वयंसेवक विजेंद्र सिंह की पत्नी को 30 लख रुपए का चेक देते मंडलायुक्त एवं मंडलीय कमांडेंट

आपको बतादें कि  मध्य प्रदेश जाने वाले मंडल के चारों जनपदों (अलीगढ़, हाथरस, कासगंज,एटा)  में संदीप कुमार सिंह द्वारा कई दिन से तैयारी की जा रही थीं। और उनकी यह सफलता भी रंग लाती दिखाई दे रही है ।सभी होमगार्ड स्वयंसेवक साफ स्वच्छ वर्दी पहनकर मध्य प्रदेश सामान्य निर्वाचन में ड्यूटी हो रवाना हो रहे हैं।इस अवसर पर अलीगढ़ के जिला कमांडेंट श्यामजीत शाही एवं एचडीएफसी बैंक इगलास शाखा के शाखा प्रबंधक वरुण शर्मा उपस्थित रहे।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button