Sk News Agency-UPअलीगढ़एटाकासगंजब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसराहनीय कार्यहाथरस

अलीगढ़ रेंज के चारो जनपदों में इन महिलाओं को बनाया गया थाना अध्यक्ष।

महिला इंस्पेक्टर की अब दो थानों में की गई हैं तैनाती।

Loading

Sk News Agency-UP

IMG_20240815_220449

(व्यूरो डेस्क )न्यूज़ एजेंसी संवाद सूत्र—-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों ही महिला सशक्तिकरण के तहत वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए थे। कि प्रदेश के सभी जिलों में महिला थाने के अलावा एक अन्य थाने की जिम्मेदारी भी महिला इंस्पेक्टर को दी जाए।इसी अनुपालन में अलीगढ़ रेंज के चारों जनपद जिसमें अलीगढ़, हाथरस ,एटा ,कासगंज जनपद आते हैं।इन जनपदों में महिला थाने के अलावा एक अन्य थानों में महिला थाना अध्यक्ष नियुक्त की गई है।अलीगढ़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक सलभ माथुर ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इसका अपडेट लिया है, और अनुपालन करने का निर्देश दिया है।पुलिस उपमहानिरीक्षक  सलभ माथुर द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी अनुसार जनपद अलीगढ़ में महिला थाने के अलावा सरिता द्विवेदी को बनाया गया गोधा थाना अध्यक्ष।इसी प्रकार हाथरस में महिला थाने के अलावा सुनीता मिश्रा को  थाना चंदपा का नया कोतवाल बनाया गया है।कासगंज में महिला थाने के अलावा नीतू यादव को थाना सुन्नगढी का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।एटा में महिला थाने के अलावा अलका को थाना अध्यक्ष रिजोर बनाया गया है।पुलिस महानिरीक्षक ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सभी महिला थाना प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है।आपको बताते चलें कि अब तक जनपद की महिला थाने में ही महिला थाना अध्यक्ष की तैनाती होती थी। मुख्यमंत्री की मनसा के अनुसार महिला थाने के अलावा एक और थाने की जिम्मेदारी संभालेंगीं महिला कोतवाल।

खबर- मीडिया रिपोर्ट्स एवं संवाद सूत्र के आधार पर

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button