Sk News Agency-UPउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविशेषसराहनीय कार्य

अयोध्या में विराट दीपोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भगवान राम,सीता और लक्ष्मण का चित्रण करने वाले कलाकारों का किया स्वागत।

Loading

Sk News Agency-UP

जनपद –अयोध्या 

ब्यूरो डेस्क————–राज्य के अयोध्या में होने जा रहे  सातवें विराट दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दोनों उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा कई मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंचे हैं।राज्यपाल और मुख्यमंत्री अयोध्या के राम कथा पार्क में पहुंचे। जहां राम दरबार लगाया गया, जहां राज्याभिषेक योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। वहीं भगवान श्री राम सीता और लक्ष्मण का चित्रण करने वाले कलाकारों का प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वागत किया।आपको बताते चलें कि इस वर्ष दीपावली पर 25 लाख दीप जलायेजा रहे हैं।अयोध्या में दीपक उत्सव की तैयारी सुबह से ही लगातार  चल रही थी।इस विराट दीपोत्सव कार्यक्रम को देखने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से लोग बड़ी संख्या में मौजूद हैं।मुख्यमंत्री ने कहां कि यह कार्यक्रम समाज को एकरूपता में जोड़ने का कार्यक्रम है।और हमारा उद्देश्य भी यही है कि समाज एकजुट होकर रहे।

IMG_20240815_220449
अयोध्या में सरयू तट पर सजाए गए दीप–Sk News Agency

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम जब बनवास के लिए अयोध्या से गई थी तो रास्ते में निषाद राज को गले लगा लिया था उन्होंने धरती को राक्षस उन्होंने  विहीन कर दिया था।उन्होंने जंगल में शबरी के झूठे बेर खाए थे। और हनुमान, अंगद और सुग्रीवोचन मंत्र को मित्र बनाया था सेतुबंधु का भी निर्माण उनके द्वारा किया गया।फिर उन्होंने अयोध्या वनवास से आकर राम राज्य की व्यवस्था बनाई ।पूरी दुनिया उसी व्यवस्था को आदर्श मानती है ,वह आज रामराज आदर्श बना हुआ है। अयोध्या में 25 लाख दीप जलाएं जा रहे हैं जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को ही लेजर लाइटों से सरयू नदी का घाट डगमगा गया था।25 लाख दिए जलाकर अप का पर्यटन विभाग एक बार फिर से विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर है।यह सभी दिए राम की पड़ी के 51 घाटों पर जाली जा रहे हैं।

कलाकारों का अभिवादन करते राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री—–Sk News Agency

आपको ज्ञात रही की 2017 से हर साल छोटी दीपावली पर अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा कराया जा रहा है।आपको बता दें कि राम मंदिर निर्माण से अयोध्या में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।इस भव्य आयोजन में हिस्सा लेने के लिए 54 देश के राज नायक भी अयोध्या पहुंच गए हैं।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राम मंदिर में अगले साल होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर 22 जनवरी के महोत्सव के लिए हम सब लोग सभी अभी से तैयारी करना शुरू कर दें। मुख्यमंत्री आगे बोले कि रामतीर्थ जन्मभूमि ट्रस्ट और सरकार मिलकर काम करेंगे यह दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित होगी। में सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।इस कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस पीएसी के अलावा आतंकवादी  निरोधक दस्ता भी अयोध्या में मौजूद।

 

 

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button