Sk News Agency-UPउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

अखिलेश करेंगे होली के बाद लोकसभा क्षेत्रों का दौरा।

सपा चलाएगी भाजपा सरकार के खिलाफ एक सतत अभियान।

Loading

Sk News Agency–UP

SK News Agency-सदैव आपके मोबाइल पर

IMG_20240815_220449

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होली के बाद प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों मैं जाकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अभियान चलाएंगे।प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी जानकारी देते हुए मीडिया से कहा कि पार्टी  राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव होली के त्योहार के बाद लोकसभा क्षेत्रों और उनके सभी विधानसभा क्षेत्र संघन दौरा शुरु करेंगे।प्रवक्ता के अनुसार पार्टी नेतृत्व पहले जिला इकाइयों और फ्रंटल संगठनों में नई नियुक्ति करने के अलावा अपनी राज्य कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके पार्टी का पुनर्गठन शुरू करेगा। आपको बताते चलें कि पिछले 4 जुलाई को उपचुनाव में पार्टी के रामपुर और आजमगढ़ लोक सभा सीटों को भाजपा के हाथों हारने के बाद अखिलेश यादव ने पार्टी की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी ( जिसमें राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्षों के पदों को छोड़कर) भंग कर दिया था।इस वर्ष जनवरी से पार्टी में अपने ढांचे को पुनर्गठन करना शुरु किया है। अखिलेश यादव ने पहली बार एक नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की स्थापना की  है। जिसमें वरिष्ठ नेताओं जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य  और अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय महासचिव के रूप में शामिल किया था।धनात्मक छमता और विभिन्न समुदाय के संतुलित प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए अपनी संरचना को पुनर्गठित करने की संभावना जताई जा रही है।पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरा  कराने से पहले संगठनात्मक ढांचे की घोषणा की जाएगी ।अखिलेश यादव चरणबद्ध तरीके से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। पश्चिमी यूपी के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में उनके साथ राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के भी शामिल होने की प्रबल संभावना है।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गठबंधन के नेताओं के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाएंगे।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button