विधान परिषद की दो सीट खाली 6 सदस्यों को राजपाल ने किया मनोनीत,विधान परिषद से कांग्रेस का पत्ता साफ।
कांग्रेस का कोई भी प्रतिनिधि और विधान परिषद में नहीं है।
Sk News Agency-uttar Pradesh
Sk News Agency-सदैव आपके मोबाइल पर
लखनऊ
उत्तर प्रदेश की विधान परिषद में 6 सदस्यों को राज्यपाल द्वारा मनोनीत कर दिया गया है। उसके बाद भी अभी परिषद में 2 सीटें रिक्त चल रही हैं।और इस समय विधान परिषद में कांग्रेस पार्टी का कोई नुमाइंदा नहीं है। और कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की विधान परिषद में 0 हो गई है।और भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश की विधान परिषद में बहुमत से ज्यादा सदस्य हैं।अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने विधान परिषद में अधिसूचना के मुताबिक रामसूरत राजभर, हंसराज विश्वकर्मा, साकेत मिश्रा, रजनीकांत महेश्वरी ,तारिक मंसूर,लालजी निर्मल, को मनोनीत किया गया है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में राज्यपाल द्वारा मनोनीत किए जाने के लिए इन 6 सदस्यों के नाम प्रस्तावित किए गए थे।
विधान परिषद में पार्टीगत सदस्य संख्या
मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश 100 सदस्य विधान परिषद में निम्नानुसार सदस्य हैं——
1. भारतीय जनता पार्टी——-74
2. समाजवादी पार्टी————09
3. बहुजन समाज पार्टी——–01
4. अपना दल (सोनेलाल)—–01
5. निषाद पार्टी——————01
6.जनसत्ता दल——————01
7. शिक्षक दल (गैर राजनीतिक)—01
8. स्वतंत्र समूह—————-02
9. निर्दलीय———————–02
10. राज्यपाल द्वारा मनोनीत——08
11. रिक्त सीटें———————–02
कुल संख्या ————————-100
आपको बताते चलें कि विधान परिषद में अब किसी भी दल के इतने सदस्य नहीं है कि नेता विरोधी दल की मान्यता मिल सके। क्योंकि विधान परिषद में 100 सदस्य हैं और इसमें कम से कम 10 फ़ीसदी सदस्य होना चाहिए। तब नेता प्रतिपक्ष का पद मिलता है। और इसमें समाजवादी पार्टी का एक सदस्य कम है केवल 9 सदस्य हैं।विधान परिषद में इस समय नेता विरोधी दल/ उप नेता विरोधी दल का पद रिक्त चल रहा है।
आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?