उत्तरप्रदेशउत्तराखंडएटाब्रेकिंग न्यूज़

राज्य महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया ने एटा में सुनी महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्याएं।

रामसखी कठेरिया ने महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्याओं के साथ-साथ स्वास्थ्य मेले में भी किया प्रतिभाग।

Loading

जनपद एटा 

IMG_20240815_220449

आज  राज्य महिलाओं की सदस्य रामसखी कठेरिया ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर महिला उत्पीड़न से सम्बंधित समस्याओं को सुना। इस सुनवाई के दौरान राम सखी कठेरिया ने बताया कि राज महिला आयोग द्वारा  महिला उत्पीड़न की रोकथाम हेतु  जिला स्तर पर जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है ।महिला प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक थाने में सुनवाई की जाए।उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरुक करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबरों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। शासन की मंशा के अनुरुप राज महिला आयोग संवेदनशील है।सुनवाई के दौरान राज्य महिलाओं की सदस्य के  सामने  8 महिला सम्बंधित प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जिसमें रामसखी कठेरिया ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।सुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी कालू सिंह व जिला  प्रोबेशन अधिकारी यश वर्मा एवं बाल संरक्षण अधिकारी सुखबीर सिंह तथा  महिला थाना अध्यक्ष नंदिनी सिंह सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।इन प्रकरणों को सुनने के बाद रामसखी  कठेरिया आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत  सामुदायिक स्वास्थ केंद्र शीतलपुर पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में पहुंच गईं। वहां पर उन्होंने जन सामान्य को उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं की भी जानकारी ली।और उन्होंने नवजात शिशु के अन्नप्राशन संस्कार एवं महिलाओं की गोद भराई के कार्यक्रम में भी सिरकत की। इस स्वास्थ्य मिले में चिकित्सा ,बाल विकास, बेसिक शिक्षा , दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, जिला पंचायती राज विभाग ,आयुष चिकित्सा सहित कई विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी ली ।इस कार्यक्रम में  पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की दो पुत्रियों के  विवाह हेतु ₹75000 से भी  लाभांवित किया गया।   इस मेल मेले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमेश कुमार त्रिपाठी सहित इस  स्वास्थ्य मेले में प्रतिभाग कर रहे विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी  उपस्थित थे।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button