ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री की ली शपथ।

तेजस्वी यादव बने दूसरी बार उपमुख्यमंत्री। सात दलों के गठबंधन का नेतृत्व करेंगे नीतीश कुमार।

बिहार

राजधानी (पटना)

images

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़ते हुए आज सुबह राज्यपाल फागुन चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। और दोपहर में एक से 164 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर राज्यपाल से मिले। और सरकार बनाने का दावा पेश किया।उसके बाद 7 दलों के 164 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपने के बाद राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री एवं तेजस्वी प्रसाद यादव को उप मुख्यमंत्री की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।बताते चलें कि नीतीश कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं और वह 2006 में कुल 7 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे। इसी प्रकार तेजस्वी प्रसाद यादव दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं ।वह राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे हैं। शपथ लेने की समय बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं तेजस्वी के बड़े भाई एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव एवं तेजस्वी की पत्नी राजश्री के साथ-सथ कई दलों के नेता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर छुए और आशीर्वाद लिया तो नीतीश कुमार ने भी गले मिलकर खुशी जाहिर की।शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि 2014 में आने वाले 2024 में सत्ता में आने वाले नहीं है।नीतीश कुमार ने विपक्ष से 20 24 में एकजुट होने की अपील की।पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार उप राष्ट्रपति बनना चाहते थे, वह नहीं बन पाए। इस वजह से हमारा गठबंधन टूटा है। जानकारों का कहना है कि जनता दल (यूनाइटेड) का वही हश्र होता जो शिवसेना का हुआ है।समय रहते नीतीश कुमार भांप गए और गठबंधन तोड़ लिया।

 

Sk News Agency

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

Related Articles

Back to top button