उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊ

तो नेता विपक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे शिवपाल सिंह यादव।और अखिलेश यादव देंगे करहल से इस्तीफ।।

अखिलेश की है 2024 के लोकसभा चुनाव पर नजर।

Loading

लखनऊ

IMG_20240815_220449

आज दिन में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से  करीब एक घंटे तक मुलाकात की।इस मुलाकात से कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपाल सिंह यादव को नेता विपक्ष बनाया जा सकता है। अखिलेश यादव ने 31 मार्च को पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक की मीटिंग बुलाई है। और उसी में दायित्व शिवपाल सिंह यादव को सौंपा जा सकता है।पिछली विधानसभा में नेता विपक्ष की भूमिका राम गोविंद चौधरी ने निभाई  थी।मगर बलिया जिले की बांसडीह विधान सभा क्षेत्र से वो अपना विधानसभा का चुनाव हार चुके हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव हाल ही में  मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा क्षेत्र  चुनाव जीते हैं और उससे इस्तीफा दे सकते हैं। क्योंकि वह  विधानसभा का चुनाव मन माफिक वोटों से नहीं जीते हैं। और उनके लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ जिले की 10 की 10 विधानसभा की सीटें समाजवादी पार्टी ने जीती हैं।अखिलेश यादव का अब पूरा फोकस आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव पर है।शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हार का कारण संगठनात्मक खामियां रहीं हैं, वो हार का बड़ा कारण बनी हैं। जो खामियां रह गईं हैं उन्हें दूर  किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल होने के बाद भी हार मिली है उसकी हम लोग समीक्षा करेंगे। फिलहाल संगठन को म्यूट करने की शक्ति जरूरत है जनता जनार्धन का हमारे प्रति प्यार और  स्नेह है इसलिए हम बैठने वाले नहीं हैं, मुझे जो दायित्व दिया गया है उसका  पूरी ईमानदारी से  निर्वाह किया जाएगा।

बताते चलें कि नेता विपक्ष की भूमिका  शिवपाल सिंह यादव पहले भी निभा चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button