Sk News Agency-UPउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

जिस रिकॉर्ड को मुलायम सिंह तीन बार और मायावती चार बार में नहीं बना पायीं। उसे योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार में ही अपने नाम कर लिया।

सबसे ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड योगी आदित्य के नाम।

Sk News Agency-UP

Sk News सदैव आपके मोबाइल पर

राजधानी (लखनऊ)

योगी आदित्यनाथ को बुधवार का दिन खास रहा क्योंकि उनके नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।रिकॉर्ड यह हो गया है कि आजादी के बाद यह कीर्तिमान किसी मुख्यमंत्री ने पहली बार अपने नाम दर्ज कराया है।योगी आदित्यनाथ के नाम पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रहने का सबसे ज्यादा समय तक रहने का कीर्तिमान बन गया है।यह रिकॉर्ड इन से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे डॉक्टर संपूर्णानंद के नाम  दर्ज था।आपको बताते चलें कि वैसे देखा जाए तो बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं है। और इसी तरह स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव भी प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं ।मगर दोनों  योगी आदित्यनाथ के आसपास भी नहीं टिकते हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गिनती उन नेताओं में होती है, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी है।उनसे पहले यह रिकॉर्ड नारायण दत्त तिवारी के नाम था ।25 मार्च 2022 को जब योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़ा था।नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में 1985 में  दूसरी बार सरकार बनी थी ।और मुख्यमंत्री की उन्होंने शपथ ली थी ।बता दें कि  उत्तराखंड भी उत्तर प्रदेश  का ही एक अंग था।अभी तक यह रिकार्ड डॉ संपूर्णानंद के नाम सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री बने रहने  रहने वालों में था। नारायण दत्त तिवारी 5 वर्ष 345 दिन तक इस उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर रहे थे।इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज बुधवार को सरकार में रहते हुए 5 वर्ष 347 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया।

IMG_20240815_220449

मिथक तोड़ने वाले मुख्यमंत्रियों में भी गिनती होगी योगी आदित्यनाथ की।

सबसे ज्यादा दिन मुख्यमंत्री रहने वालों के अलावा कई मिथक तोड़ने वाले भी रिकॉर्ड योगी आदित्यनाथ के नाम लिख गए हैं।आपको बताते चलें कि पहले यह एक मिथक था कि जो मुख्यमंत्री रहते नोएडा में जाता था उसकी कुर्सी चली जाती थी। इस डर से कोई मुख्यमंत्री नोएडा नहीं जाता था।मगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 6 वर्ष के शासनकाल में 25 बार से ज्यादा बार नोएडा का दौरा किया। इसके बावजूद भी उन्होंने सीएम पद की दोबारा शपथ ली। और बदस्तूर इस पद पर बने हुए हैं।यह रिकार्ड भी योगी आदित्यनाथ के नाम कि कोई मुख्यमंत्री सांसद  रहते हुए मुख्यमंत्री बना, और उसी के कार्यकाल में हुए  अपने द्वारा छोड़ी गई सांसद की सीट पर उपचुनाव में उसी की पार्टी का प्रत्याशी हारा हो।

 

Sk News Agency

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

Related Articles

Back to top button