इस जिले ने तोड़ा रिकॉर्ड डीएम, सीडीओ ,एसडीएम और जनप्रतिनिधि पदों पर महिलाएं हैं आसीन।
जनपद बहराइच में है सबसे अधिक प्रशासनिक एवं राजनीतिक पद पर महिलाएं।
![](https://sknewsagency.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG_20230523_192425.jpg)
Sk News Agency-UP
जनपद-बहराइच —23-05-2023
(ब्यूरो डेस्क) आपको बताते चलें कि इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित जनपद बहराइच को नीति आयोग ने अपने पैरामीटर में बेहद पिछड़े जिलों में शुमार कर रखा है।मगर इस जिला का अपने आप में एक अलग ही रिकॉर्ड बन चुका है। यह जनपद महिला सशक्तिकरण का एक अनोखा आयना प्रस्तुत कर रहा है।इस जनपद में अधिकतर महिलाएं प्रशासनिक और राजनीतिक पदों पर आसीन है ।और अपने दायित्व का निर्वाह बखूबी कर रही हैं।आपको बता दें कि जनपद की जिलाधिकारी मोनिका रानी हैं, तो जनपद की मुख्य विकास अधिकारी कविता वुजेटा है ,और सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर हैं, तो उपजिलाधिकारी पूजा यादव अपने दायित्व का बखूबी निर्वाह कर रही हैं।इस जनपद में सभी पुरुष प्रशासनिक अधिकारी समेत पूरा प्रशासनिक अमला उनके पीछे पीछे चलता दिखाई देता है।आपको बता दें कि जनपद की जिलाधिकारी तहसील समाधान दिवस में जब जन सुनवाई कर रही थी। तो जिलाधिकारी मोनिका रानी की दाहिनी ओर सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर बैठी थी, तो बाईं ओर एसडीएम पूजा यादव जन समस्या सुनते दिखाई दीं।आपको बता दें कि जनपद में के जन प्रतिनिधियों में महिलाओं की संख्या 60प्रतिशत से अधिक पहुंच गई है।जनपद में सत्ताधारी पार्टी ने नहीं महिलाओं को आगे बढ़ने का काम नहीं किया है। यहां पर विपक्ष ने भी महिलाओं को आगे रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। आपको बता दें कि जनपद की प्रथम नागरिक के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष का पद आता है । जिसमें भारतीय जनता पार्टी की मंजू सिंह इस पद पर आसीन हैं।इसके अलावा अभी हुए नगर निकाय के चुनाव में भी नगरपालिका अध्यक्ष के पद पर भी शहर की प्रथम नागरिक बीजेपी की सुधा देवी टेकड़ीवाल निर्वाचित हुई है।आपको बता दें कि जनपद में विधान परिषद के सदस्य के तौर पर जनपद की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक एवं भाजपा नेता डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी काबिज है ।
तो बहराइच सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी की पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल इस पद को सुशोभित कर रही है।इसके अलावा जनपद की एकमात्र आरक्षित सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी की सरोज सोनकर दूसरी बार विधायक बनकर इस पद की शोभा बढ़ा रही है।इसके अलावा मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के जनपद में 2 विधायक हैं जिसमें एक महिला विधायक हैं और यह विधायक मुस्लिम बाहुल्य मटेरा विधानसभा क्षेत्र से मारिया शाह चुनाव जीतकर नेतृत्व कर रही हैं।ब्लॉक प्रमुख पद की बात की जाए तो शिवपुर विकासखंड की ब्लॉक प्रमुख भारतीय जनता पार्टी की सरिता यदि सैनी है ,तो विश्वेश्वरगंज ब्लाक प्रमुख के पद पर भाजपा की बंदना पांडे ,तो फखरपुर ब्लॉक प्रमुख के पद पर निर्दलीय रेनू सिंह काविज है ,तेजवापुर ब्लाक प्रमुख के पद पर भारतीय जनता पार्टी की ममता अवस्थी काबिज हैं, तो मेहसी ब्लाक प्रमुख के पद पर भारतीय जनता पार्टी की कृष्णावती ने जीत हासिल की थी।सशक्तिकरण का इससे बड़ा उदाहरण उत्तर प्रदेश के किस जिले में दिखाई नहीं देता है। जबकि बॉर्डर का जिला होते हुए भी विकास के नए-नए आयाम को छू रहा है।
आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?