अलीगढ़उत्तरप्रदेशजनसमस्याब्रेकिंग न्यूज़

अब होमगार्ड्स के अवैतनिक अधिकारियों से केवल लिया जाएगा सुपर विजन का कार्य। मंडलीय कमांडेंट ने जताई नाराजगी।

मंडल के चारों जनपदों के जिला कमांडेंट को भेजे गए पत्र। जिला कमांडेंट जनपद के पुलिस अधीक्षकों को कराएंगे अवगत।

जनपद अलीगढ़

होमगार्ड विभाग के अवैतनिक अधिकारियों जैसे (कंपनी कमांडर सहायक कंपनी कमांडर प्लाटून कमांडर) से अब थानों में होमगर्ड्स के रूप में कोई ड्यूटी नहीं ली जा सकेगी। जैसे बैंक ड्यूटी, तामील ड्यूटी, पिकेट ड्यूटी और अन्य  ड्यूटियां)होम गार्ड्स के अवैतनिक अधिकारियों द्वारा काफी दिनों से शिकायत की जा रही थी। कि थानों पर लगे मुंशी/ क्लर्क हमें  ड्यूटी पर एक होमगार्ड स्वयंसेवक के रूप में ड्यूटी पर भेज देते हैं। जिससे हमारा हमारा मनोबल गिरता है, फिर अधिकारी और कर्मचारी में कोई अंतर नहीं दिखता, और इससे पर्यवेक्षण कार्य एवं विभागीय कार्य भी बाधित होता है।ऐसी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अलीगढ़ मंडल के तेज तर्रार मंडलीय कमांडेंट संदीप कुमार सिंह ने अपने अधीनस्थ चारों जनपदों के जिला कमांडेंट के माध्यम से चारों जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षकों  को पत्र भेजा है।और पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि, यह अवैतनिक  अधिकारी हैं। इनको थाना स्तर पर मुंशी कांस्टेबल/ क्लर्क द्वारा उनकी ड्यूटी होमगार्ड जवान की भांति लगा दी जाती है। जिससे उनका पर्यवेक्षक कार्य सुचारु रुप से संपादित नहीं हो पाता है।उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया है कि इन अवैतनिक अधिकारियों को पदानुसार  कार्य आवंटित किया जाए। ताकि विभागीय अवैतनिक अधिकारी सम्मान पूर्वक अपने दायित्व का निर्वाह कर सकें। तथा ड्यूटी एवं अनुशासन के प्रति होमगार्ड स्वयं सेवकों को प्रेरित कर सकें।इनसे केवल सुपर विजन का ही कार्य लिया जा सकता है। इनसे ड्यूटी जैसे पिकेट ड्यूटी, बैंक ड्यूटी, मुलजिम ड्यूटी, तामील ड्यूटी आदि किसी भी प्रकार की ड्यूटी पर इनको  नियोजित नहीं किया जा सकता।होम गार्ड्स के अवैतनिक अधिकारियों के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं —–

images

1.होमगार्ड स्वयं सेवकों की समस्याएं सुनकर उच्चाधिकारियों तक पहुंचाना।

2.होमगार्ड स्वयं सेवकों को समय-समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिए गए दिशा निर्देश का पालन कराना।

3. सॉफ्टवेयर सूची के अनुसार लगी ड्यूटी  से होमगार्ड जवानों को संसूचित करके उनका  मोबिलाइजेशन समय से सुनिश्चित कराएंगे।

4.वे अपनी कंपनी के होमगार्ड्स जवानों का प्रत्येक तीन माह में एक  वास्तविक चैकिंग करके प्रमाण पत्र देंगे कि सभी होमगार्ड स्वयंसेवकों का  वर्दी टर्नआउट अच्छा है, और अपने दायित्व का निर्वाह पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं

5. और प्रत्येक माह थानों  की  ऑनलाइन मास्टर रोल थाने से समय से पास करा कर जिला कार्यालय पर जमा कराएंगे।

5.और ड्यूटी पर लगे होमगार्ड स्वयं सेवकों को किसी भी समय किसी भी ड्यूटी स्थल पर चेक कर सकते हैं यह उनका पूर्ण अधिकार है।

 

Sk News Agency

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

Related Articles

Back to top button